महीला से किया गया सामूहिक दुष्कर्म, सिविल लाईन पुलिस ने 6 आरोपियों को त्वरित रूप से किया गिरफ्तार 

राजधानी से जनता तक|छत्तीसगढ़/कोरबा| जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक मानवता को शर्मशार करने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां 6 बदमाशों ने एक महिला के साथ हैवानियत करते हुए गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बता दें कि पीड़ित महिला एक बच्चे की मां है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला बीती रात खरमोरा क्षेत्र में स्थित अपने घर जा रही थी। इसी दौरान 6 बदमाशों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद गंभीर पीड़ित महिला को बेहोशी के हालत में छोड़कर फरार हो गये। किसी तरह रात के वक्त घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने रात को ही सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आयी।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर देर रात ही पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू की गयी। पुलिस के त्वरित एक्शन लेने के कारण वारदात में शामिल सभी आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों में राजेश कुमार गोड, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुलशन गिदोडे, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी आसपास के क्षेत्र में ही रहने वाले है, जिन्होने नशे की हालत में महिला के साथ हैवानियत करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज