मां बागेश्वरी देवी लोकन्यास कुदरगढ़ ट्रस्ट की बैठक संपन्न

क्वार नवरात्रि से दर्शकों के लिए लाइव दर्शन की होगी सुविधा

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/:– मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ क्वार नवरात्र मेला व्यवस्था की तैयारी के संबंध में अध्यक्ष लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ एवं कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में एसडीएम जे एन वर्मा, तहसीलदार,जनपद सीईओ ओडगी, ट्रस्ट के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस बैठक में आगामी क्वार नवरात्र में मेला संचालन एवं मंदिर दर्शन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बिन्दुवार चर्चा करते हुए क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया। जिसमें पूर्व नवरात्र में प्राप्त राशि एवं व्यय की गई राशि के संबध में चर्चा की गई। साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल हेतु पीएचई विभाग के माध्यम से मंदिर तक पानी सप्लाई के लिए पाईप लाईन बिछाना, यात्री के रुकने के लिए धर्मशाला भवन एवं शौचालयों का मरम्मत कार्य, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में समिति के सदस्य द्वारा व्ही.आई.पी. मार्ग को दूरुस्त करने, आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर व्यास ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था किए जाएं। उन्होंने प्याऊ की व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने किसी भी आकस्मिक आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्वार नवरात्र मेला को सफल बनाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी इसलिए सभी सजग रूप से अपने कार्यों का निर्वहन करें। साथ ही उन्होंने इस नवरात्र के पहले दिन से लाइव मंदिर दर्शन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज