मुख्यमंत्री का बैगा समाज से आत्मीय संवाद, सामूहिक भोजन से बढ़ा विश्वास

 

आईटीबीपी जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला

छुईखदान । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बकरकट्टा प्रवास के दौरान बैगा समाज सहित अन्य समाज प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक भोजन कर आत्मीयता और अपनत्व का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय परंपराओं, संस्कृति और जनजीवन से सीधे जुड़ते हुए सहज संवाद किया, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह का सीधा संवाद शासन और समाज के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ जमीनी हकीकत को समझने का अवसर देता है।

मुख्यमंत्री ने बैगा समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और समाज प्रमुखों ने अपनी समस्याएं, अपेक्षाएं और सुझाव खुले मन से रखे, जिन पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से भी आत्मीय मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। जवानों के साथ स्मृति स्वरूप फोटो भी खिंचवाए गए।

पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता, विश्वास और सहभागिता का माहौल देखने को मिला। यह पहल शासन और समाज के बीच संवाद की दूरी को कम करते हुए एक सकारात्मक संदेश देने में सफल रही।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज