₹16,554.37 लाख के 44 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

स्वास्थ्य, सड़क, जल संसाधन, पंचायत एवं नगरीय अधोसंरचना को मिली नई मजबूती
राजधानी से जनता तक। बेमेतरा 28 दिसंबर 2025:- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए ₹16,554.37 लाख की लागत के कुल 44 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों के शुभारंभ से नवागढ़ सहित पूरे बेमेतरा जिले में स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, जल संसाधन, ग्रामीण एवं नगरीय अधोसंरचना को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य शासन का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, और इसी सोच के साथ नवागढ़ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है।
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिली मजबूती
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बेमेतरा अंतर्गत ₹1,806.92 लाख की लागत के 1 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य का भूमिपूजन किया। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और आम नागरिकों को बेहतर उपचार सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
सड़क एवं भवन निर्माण से सुदृढ़ होगी क्षेत्रीय संपर्कता
लोक निर्माण विभाग, संभाग बेमेतरा अंतर्गत ₹11,577.29 लाख की लागत के 13 सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इन कार्यों से नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा।
पेयजल एवं जलापूर्ति कार्यों का लोकार्पण
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, संभाग बेमेतरा के अंतर्गत ₹353.91 लाख की लागत के 2 पेयजल एवं जलापूर्ति कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री साय ने किया। इन परियोजनाओं से नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
सामाजिक न्याय को मिला बल
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, जिला बेमेतरा अंतर्गत ₹191.51 लाख की लागत के 1 विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिससे वंचित वर्गों के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान को बढ़ावा मिलेगा।
*ग्रामीण सड़क एवं संपर्कता कार्यों का शुभारंभ*
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ₹313.42 लाख की लागत के 1 सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत:
*₹120.69 लाख की लागत के 2 कार्यों का भूमिपूजन*
₹130.42 लाख की लागत के 2 कार्यों का लोकार्पण
इस प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कुल ₹251.11 लाख के 4 विकास कार्य संपन्न हुए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
जल संसाधन एवं सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
जल संसाधन विभाग, संभाग बेमेतरा द्वारा ₹424.31 लाख की लागत के 1 सिंचाई एवं जल संरक्षण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा।
पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की सौगात
जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ₹647.82 लाख की लागत के 5 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
नगर पंचायत नवागढ़ में: ₹489.84 लाख के 7 कार्यों का भूमिपूजन, ₹20.00 लाख के 1 कार्य का लोकार्पण | इस प्रकार नगर पंचायत नवागढ़ में कुल ₹509.84 लाख के 8 विकास कार्य संपन्न हुए।
वहीं नगर पंचायत मारो में ₹247.24 लाख की लागत के 3 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत बेमेतरा अंतर्गत ₹231.00 लाख की लागत के 5 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिससे ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
कुल 44 कार्यों से नवागढ़ को विकास की नई दिशा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा ₹16,050.04 लाख की लागत के 39 विकास कार्यों का भूमिपूजन, ₹504.33 लाख की लागत के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल ₹16,554.37 लाख के 44 विकास कार्य आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र को समर्पित किए गए।
विकास के साथ रोजगार और विश्वास को मिला बल
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और युवाओं व श्रमिकों को लाभ मिलेगा। साथ ही बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, जल, शिक्षा एवं सामुदायिक सुविधाओं से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नवागढ़ क्षेत्र के लिए इतनी बड़ी संख्या में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




