मेयर इन काउंसिल की बैठक में 66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

राजधानी से जनता तक|कोरबा| नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक सोमवार को निगम कार्यालय साकेत में संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निगम क्षेत्र में प्रस्तावित 66 करोड़ रुपये से अधिक के विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में विभिन्न वार्डों में लगभग 60 विकास एवं निर्माण कार्यों, स्लम बस्तियों में सीसी रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट व जलप्रदाय से जुड़े कार्यों, उद्यानों के निर्माण व सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम विकास, तथा वार्ड क्रमांक 48 दर्री बाजार में 29.50 करोड़ रुपये की लागत से कमर्शियल कॉम्पलेक्स व शेड निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही निगम के विभिन्न स्थलों पर निर्मित हाल कमरों को किराये पर देने संबंधी निविदा दरों, पेंशन व आर्थिक सहायता योजनाओं के हितग्राहियों तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया।

महापौर ने बैठक के दौरान विकास कार्यों की जोन व वार्डवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता बनाए रखने और लंबित निविदा प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जलापूर्ति, सड़क रोशनी, स्वच्छता, उद्यान, भवन अनुमति, राजस्व एवं अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य, अपर आयुक्त, उपायुक्त सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज