युवा मंडल अध्यक्षों के चयन से पार्टी को मिलेगा नई ऊर्जा – अहिल्या मरकाम

गरियाबंद – भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अहिल्या मरकाम ने देवभोग मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल , झाखरपारा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा , गोहरापदर मंडल अध्यक्ष भोजराज सिंहा , मैनपुर मंडल अध्यक्ष संतोष यादव , राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू , गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुमित परख सहित गरियाबंद जिले के नव नियुक्त सभी युवा मंडल अध्यक्षों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय और राज्य संगठन नेतृत्व के निर्देशानुसार इस बार मंडल अध्यक्षों के लिए उम्र सीमा तय कर युवाओं को मौका देना पार्टी के और भी हित में साबित होगा l अहिल्या मरकाम ने बताई कि भारत दुनिया का सबसे युवा बहुल राष्ट्र है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता ने पार्टी ने इस बार पूरे देश में युवाओं को पार्टी के प्रमुख पद मंडल अध्यक्ष पद पर कार्य करने अवसर दिया है जिससे पार्टी को नई ऊर्जा व नई दिशा मिलेगी साथ में वरिष्ठों का मार्गदर्शन रहेगा l जिससे भारतीय जनता पार्टी युवा सोच , युवा शक्ति के साथ और भी नई-नई ऊंचाइयों को छूएगा l

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज