राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – विकसित कृषि संकल्प अभियान एक राष्ट्रव्यापी पहल है,जिसे भारतीय के आधुनिकीकरण और किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से जोड़ने के लिए शुरू किया गया है।यह अभियान खरीफ और रबी की बुवाई पूर्व आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राज्य कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है तो उसे लेकर देवभोग कृषि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान 05 मई से 20 मई 2026 तक गांव-गांव में जाकर कृषकों को जागरूक किया जा रहा है,देवभोग विकास खण्ड में अबतक 14 ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार -प्रसार कृषि विभाग द्वारा 2 दलीय टीम गठित कर पूरे 53 ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर जिला कृषि विभाग के निर्देशानुसार बखूबी से निभाई जा रही है। ग्रामीण विस्तार अधिकारी हेमंत कुमार जांगड़े ने ग्राम पंचायत कोडकी पारा में ‘ विकसित कृषि संकल्प अभियान ‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें ग्रामीण किसानों की उपस्थित में उन्होंने बताया कि देवभोग विकास खण्ड में 5 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया गया है, यह अनोखा कार्यक्रम वर्ष में दो बार अर्थात ( खरीफ और रबी) की बुवाई के पूर्व आयोजित किया जाता है। ताकि फसल उत्पादन मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन को सुधारने के लिए समय से क्षेत्रिय स्तर पर मार्गदर्शन किया जाता है। उन्होंने और भी यह बताया कि यह अभियान 723 जिलों में 65,000 से अधिक गांवों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। और इससे 1.3 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे तौर पर जोड़ कर लाभान्वित किये जाने की मुख्य उद्देश्य है। ताकि वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और स्थायी कृषि विकास को प्रोत्साहित किया जा सके।यह अभियान विज्ञान समर्थित, जलवायु सहिष्णु और किसान केन्द्रित कृषि के माध्यम से भारत को बास्केट आफ द वर्ल्ड बनाने की दृष्टि से मेल खाता है।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के मुख्य बिंदु
लैब टू लैंड ( प्रयोगशाला से खेत) तक के तहत किसानों को नई तकनीकी , जैविक और प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करना है।
आयोजक
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राज्य कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।
योजनाएं
अभियान के दौरान किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं और डिजिटल कृषि मिश्रित एग्रीटैग के बारे में जानकारी दी जाती है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




