रेडक्रॉस स्टीकर अभियान का शुभारंभ : मानव सेवा के लिए आगे आया जनसहयोग

 

*पहले ही दिन 8,800 रुपये की सहयोग राशि संग्रहित, जिलेवासियों से जुड़ने की अपील*

 

खैरागढ़,। मानव सेवा, करुणा और सामाजिक सहभागिता की भावना को सशक्त बनाने हेतु भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा खैरागढ़–छुईखदान–गंडई द्वारा राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस स्टीकर जनसहयोग अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य समाज के सहयोग से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना तथा मानवीय सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाना है।

अभियान की शुरुआत जिला शाखा के चेयरमैन विक्रांत सिंह द्वारा 5,100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर की गई। इसके पश्चात अध्यक्ष सह कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, राज्य प्रबंध मंडल सदस्य बिसेसर दास साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, शिक्षा विभाग से कमलेश्वर राजपूत सुनील कुमार एवं निलेश यादव सहित रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यगण, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहयोग राशि प्रदान कर अभियान को मजबूती दी।

रेडक्रॉस स्टीकर जनसहयोग अभियान को समाज से पहले ही दिन सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ और कुल 8,800 रुपये की सहयोग राशि संग्रहित की गई। रेडक्रॉस सोसायटी ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर संचालित रहेगा तथा प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता, आपदा राहत कार्य, स्वास्थ्य सहायता एवं अन्य मानवीय सेवाओं में किया जाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से जिला रेडक्रॉस शाखा के हरिओम शर्मा एवं मलेरिया सुपरवाइजर  विवेक मेश्राम की सक्रिय उपस्थिति रही।

रेडक्रॉस सोसायटी ने जिले के नागरिकों, संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस जनसहयोग अभियान से जुड़कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज