लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल महोत्सव का शुभारंभ

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, उनके अधिकारों तथा समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप एवं सहायक अभियंता बी एल खरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी मुख्य अतिथियों ने बारी बारी से सम्बोधन कियें । महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया । आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया ।

ग्राम पंचायत अमलीपाली ‘ब’ की महिला सरपंच रत्ना निरंजन पटेल, ग्राम पंचायत बटाऊपाली ‘ब’ की महिला सरपंच फूलबाई सिदार और ग्राम पंचायत बोइरडीह की महिला सरपंच दामेश्वरी साहू को सभी मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा स्वसहायता समूह, जल बहिनियों एवं समिति की महिला सदस्यों का भी प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने जल की बचत, वर्षा जल संचयन तथा पानी के समुचित उपयोग के प्रति सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके सफल होने के लिए सभी से जल शपथ भी ग्रहण करवाया गया।
इसके अतिरिक्त जिला समन्वयक खेमेश गबेल, आशीष गवेल, संतोष राठौर तथा केमिस्ट के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार साहू की भी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के साथ- साथ पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया गया ।जल महोत्सव का शुभारंभ गांव का उत्सव, देश का महोत्सव यह कार्यक्रम 8 मार्च से 22 मार्च तक चलेगी ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है