छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन को मिला मजबूत नेतृत्व, अशोक मनहर बने जिला अध्यक्ष

सरसींवा(सारंगढ़-बिलाईगढ़):- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पत्रकारिता जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने जिले के सक्रिय, कर्मठ एवं जुझारू पत्रकार अशोक मनहर को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। यह नियुक्ति उनके लंबे समय से किए जा रहे निष्पक्ष पत्रकारिता, जनसेवा और संगठनात्मक सक्रियता का सम्मान मानी जा रही है।

अशोक मनहर को यह जिम्मेदारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रातें, प्रदेश संरक्षक टी. एस. कंवर, प्रदेश संयोजक दशरथ साहू, प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला, नरेश बंजारे, वेदप्रकाश महंत, टोपेश ध्रुव एवं शशिकांत देवांगन सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं विश्वास के साथ प्रदान की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि अशोक मनहर अपने कुशल नेतृत्व, सक्रियता और अनुभव से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा पत्रकारों के हितों की मजबूती से रक्षा करेंगे। उनकी नियुक्ति से जिले के पत्रकारों एवं विशेष रूप से युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी का मानना है कि एक मजबूत और भरोसेमंद नेतृत्व के रूप में वे संगठन को नई दिशा देंगे और पत्रकारों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक मनहर ने कहा कि वे संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए वे निरंतर संघर्ष करेंगे तथा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की दिशा में भी ठोस पहल करेंगे।

क्षेत्रभर में उनकी नियुक्ति को लेकर खुशी का माहौल है। पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन न केवल मजबूत होगा, बल्कि पत्रकारों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से बुलंद करेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज