विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

देवभोग -खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव समारोह का आयोजन 6 दिसंबर 2024, दिन – शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय देवभोग में संपन्न हुआ। इस आयोजन में सामूहिक लोक नृत्य ,सामूहिक लोकगीत ,व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत ,कहानी लेखन ,कविता लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण ,विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, कृषि उत्पाद आदि विविध विधाओं पर प्रतियोगिता कराई गई। विकासखंड के कन्या शाला देवभोग, सरस्वती शिशु मंदिर, आत्मानंद स्कूल देवभोग, पंडित श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय, शासकीय हाई स्कूल सीना पाली, खोकसरा ,गोहरापदर,के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग से बौद्धिक प्रमुख आचार्य हेमन्त यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कुल 13 छात्र छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किये। कहानी लेखन प्रतियोगिता में कैलाश नागेश प्रथम स्थान,कविता लेखन में मुकेश मरकाम प्रथम स्थान,विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में आदित्य ध्रुव प्रथम स्थान ,एवं अविनाश निर्मलकर द्वितीय स्थान , हस्तशिल्प प्रतियोगिता में रोशनी यदु ,श्री पात्र ,हर्षिता नागेश प्रथम स्थान ,तात्कालिक भाषण में भूपेश कुमार नागेश द्वितीय स्थान ,रूपेश कुमार पात्र तृतीय स्थान एवं चित्रकला में गिरीजा शंकर कश्यप द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इन छात्र-छात्राओं का चयन आगामी 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सभी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार साहू, प्रधानाचार्य मनोज रघुवंशी, विद्यालय संचालन समिति के सुधीर भाई पटेल, तस्मित पात्र, राजेश अग्रवाल , विजय मिश्रा, लक्ष्मी नारायण अवस्थी एवं विद्यालय के समस्त आचार्य दीदियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख आचार्य राजकुमार यादव ने दी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज