राजधानी से जनता तक|कोरबा| वर्षों से विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है । परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं वाहनों की साफ-सफाई कर विधि विधान से पूजा किया जाता है।
इसी क्रम में आज विजयादशमी के अवसर पर बालको थाना में थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे के नेतृत्व में शस्त्र पूजन आयोजित की गई जिसमे शस्त्रागार के शस्त्रों की विधि विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया, इस अवसर पर बालको थाना के आधिकारी कर्मचारी शमिल रहे ।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




