विद्यार्थियों ने हिंदू नव वर्ष पर निकाली रैली

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़ । जिला मुख्यालय के ग्राम कोसीर में सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा हिंदू नव वर्ष का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली स्कूल से हृदय स्थल और गांव के ऐतिहासिक देवी मंदिर होते हुए मुख्य मार्ग से लौटकर विद्यालय पहुंची । इस दौरान भव्य झांकी भी निकाली गई, जिसमें हिंदू संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य बेदराम रत्नाकर ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और हिंदू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि – यह दिन सनातन धर्म के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि इसी दिन प्रभु श्री राम और विक्रमादित्य का राज्याभिषेक हुआ था।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है