शिव कुमार धारी की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार…

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़। जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में 18 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर भटगांव की ओर जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर संदिग्धों को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रंजू साहू (ग्राम बलगी, कोरबा) और लक्ष्मण दास मानिकपुरी (ग्राम नवापारा, कटघोरा) बताया।
पुलिस द्वारा विधिवत नोटिस देकर तलाशी पंचनामा तैयार किया गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे लाल रंग के बैग एवं डिक्की से प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ कुल 6 किलो मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल (यूनिकॉर्न) की कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 70 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम निराला, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक खेलावन बघेल, राहुल खूंटे, अमित चौहान, लक्ष्मीकांत तांजय सहित समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन और थाना प्रभारी की सक्रियता से यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा संदेश साबित हो रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज