विधायक रिकेश सेन के प्रयास से युवाओं को मिलेगा गोल्डन चांस – 2100 से अधिक पदों के लिए मेगा जॉब फेयर

भिलाई । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से आज 31 जनवरी को बाबा दीप सिंह नगर में एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया है, जिसमें 2100 से अधिक पदों के लिए युवा आवेदन कर सकते हैं। यह जॉब फेयर दुर्ग, भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा, महासमुंद, बलौदा बाजार, रायगढ़, बिलासपुर, बेंगलुरु, तमिलनाडु और गुजरात जैसे विभिन्न शहरों में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि इस जॉब फेयर में योग्य उम्मीदवारों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट स्तर की वेकेंसी उपलब्ध हैं। इच्छुक युवा अपने शैक्षिक योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा लोकेशन में नौकरी पा सकते हैं। इस जॉब फेयर का आयोजन वैशाली नगर विधानसभा और समीपस्थ क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। यह एक बेहतरीन अवसर है, जहां युवा अपने भविष्य को आकार दे सकते हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज