विश्व रेड क्रॉस दिवस पर साल्हेकला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 52 ग्रामीणों की हुई जांच

मोतियाबिंद के 6 मरीज ऑपरेशन हेतु चयनित, जरूरतमंदों को चश्मा व दवाइयों का वितरण

मानव सेवा, करुणा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर पहुंची रेड क्रॉस की पहल

 

खैरागढ़ । विश्व रेड क्रॉस दिवस (8 मई) के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला केसीजी के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड छुईखदान के ग्राम साल्हेकला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 52 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें मोतियाबिंद से ग्रसित 6 मरीजों का ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। चयनित मरीजों का निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कराया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को पढ़ने हेतु नजदीक का चश्मा, आवश्यक आई ड्रॉप एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी विनय कुमार रामटेके ने साइट सेवर्स संस्था की टीम के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों को नेत्र परीक्षण सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान आमजन को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया, ताकि नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में पुनः प्रकाश लाया जा सके।

जिला शाखा के सचिव सह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता, निष्पक्षता, सेवा, स्वैच्छिक सहयोग एवं करुणा के मूल्यों को समर्पित दिवस है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाएं, रक्तदान, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, जनजागरूकता तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे विभिन्न मानवीय कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक निरंतर सेवाएं पहुंचा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, माननीय चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, उपाध्यक्ष, जिला प्रबंध समिति सदस्यों एवं राज्य प्रबंध समिति सदस्य के मार्गदर्शन में रेड क्रॉस के मानवीय उद्देश्यों के अनुरूप जनहितकारी गतिविधियों का नियमित संचालन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद सदस्य दुष्यंत जंघेल, ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, मितानिन समन्वयक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज