शक्ति डिफेंस अकादमी का फिर लहराया परचम : टेरिटोरियल आर्मी में हिरेंद्र वर्मा का शानदार चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

कोच बंटी भालेकर एवं के.सी. साहू के मार्गदर्शन में लगातार मिल रही सफलता, 50 से अधिक युवा बन चुके हैं देश के जवान

छुईखदान। मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के जज्बे का शानदार उदाहरण पेश करते हुए ग्राम बघमरा के होनहार युवा हिरेंद्र कुमार वर्मा ने टेरिटोरियल आर्मी में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है।

हिरेंद्र कुमार वर्मा पिता जयलाल वर्मा एवं माता चित्रलेखा बाई के सुपुत्र हैं। वे वर्ष 2022 से लगातार सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना साकार करने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे थे। कई चुनौतियों और संघर्षों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी हार नहीं मानी और आखिरकार सफलता हासिल कर ली।

इस सफलता के पीछे शक्ति डिफेंस अकादमी के अनुभवी कोच बंटी भालेकर एवं के.सी. साहू सर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। अकादमी द्वारा युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा एवं अनुशासन के साथ तैयार किया जाता है, जिसका परिणाम लगातार सफल चयन के रूप में सामने आ रहा है।

अकादमी के प्रशिक्षकों ने बताया कि अब तक संस्था से 50 से अधिक युवाओं का सेना एवं विभिन्न सुरक्षा बलों में चयन हो चुका है। ग्रामीण अंचल के युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार करने में शक्ति डिफेंस अकादमी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

हिरेंद्र वर्मा की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। युवाओं के लिए यह सफलता प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज