शिवसेना ने CM के बदले गृह और वित्त मंत्रालय मांगा, भाजपा ने एकनाथ शिंदे को दिया ये ऑफर

मुंबई । महाराष्ट्र में नए सीएम को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियों के बीच भी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। वहीं इस बीच सूत्रों से हवाले से खबर आ रही है कि शिवसेना मुख्यमंत्री पद के बदले गृह और वित्त मंत्रालय मांग रही है। इसलिए मुंबई में शुक्रवार को होने वाली महायुति (भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट, एनसीपी अजित पवार) की अहम बैठक टाल दी गई। सूत्रों के मुताबिक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए हैं। अब महायुति की बैठक 1 दिसंबर रविवार को होने के आसार हैं। रविवार सुबह तक भाजपा के 2 पर्यवेक्षक दिल्ली से मुंबई आएंगे। इनकी मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की मीटिंग होगी। इसमें 2 ऑब्जर्वर्स की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। भाजपा मराठा चेहरे पर भी विचार कर सकती है। शिंदे पोर्टफोलियो बंटवारे की लिस्ट अमित शाह को सौंप चुके हैं। अब शिंदे भाजपा को फैसला लेने के लिए वक्त देना चाहते हैं इसीलिए वे गांव रवाना हुए हैं। उधर, शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी से ही दूसरा चेहरा ये पद संभालेगा। एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने गुरुवार की रात दिल्ली में करीब ढाई घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग की है। शिंदे ने आधे घंटे तक शाह से अकेले मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने शिंदे को डिप्टी सीएम या केंद्र में मंत्री पद का ऑफर किया है। शिंदे केंद्रीय मंत्री बनने का मन बनाते हैं तो उनके गुट से किसी अन्य नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। फिलहाल अब देखना होगा कि आखिर कब सीएम बनाने को लेकर फैसले पर मुहर लगती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज