शोभा चंद पात्र बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गरियाबंद के जिलाध्यक्ष 

राजधानी से जनता तक न्यूज/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश ( संगठन) महामंत्री पवन साय के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गरियाबंद अनिल चंद्राकर के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष की घोषणा कोदो बेड़ा निवासी शोभा चंद पात्र को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा पदाधिकारी सहित कई बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों में काफी हर्ष व्याप्त है , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर शोभा चंद पात्र द्वारा भाजपा संगठन के प्रति आभार जताते हुए मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जिस तरह से भाजपा संगठन ने मुझे पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला गरियाबंद के लिए जिलाध्यक्ष पद का दायित्व मुझे सौंपा गया है ,मै निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से संगठन के द्वारा समय समय पर दिए गए सभी दिशा निर्देशों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पिछड़ा वर्गों के लिए भाजपा की नीति रीति एवं केंद्र/राज्य शासन द्वारा दी गई योजनाओं को धरातल तक ले जाकर जन जन तक पहुंचाने में मेरा अहम योगदान रहेगा।

अन्य वर्गों के द्वारा भी शोभा चंद पात्र को यह जिम्मेदारी मिलने पर यह कहा गया कि भाजपा संगठन को मजबूती के साथ साथ पिछड़ा वर्ग की हित को ध्यान में रखते हुए शोभा चंद पात्र द्वारा समाज के लिए हमेशा समाज हित में समाज के प्रति कार्य करने की बात कहते हुए अब पूरे गरियाबंद जिले की जिम्मेदारी मिलने पर इनके द्वारा पिछड़ा वर्ग पडरा माली समाज व अन्य समाज वर्ग के लिए गति प्रदान किया जाएगा । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शोभा चंद पात्र द्वारा भाजपा संगठन सहित सभी भाजपा के वरिष्ठ महानुभावों का मीडिया के माध्यम से आभार व्यक्त किया गया है। और उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हर वर्गों के साथ एक साथ मिलकर सबका साथ,सबका विश्वास इस तर्ज से एकजुट होकर काम करना मेरा मुख्य मकसद है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज