सतरंगा मुख्य मार्ग में हो रही हरे भरे पेड़ो की कटाई, संबंधित विभाग रहे बेखबर 

राजधानी से जनता तक|कोरबा| जिले के वनांचल क्षेत्रों में हरे-भरे पेड़ों की कटाई सुरक्षा और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सतरेंगा मार्ग के ग्राम पंचायत अजगरबहार की पहाड़ी कोरवा बस्ती टोंकाभांठा में धड़ल्ले से छोटे और बड़े पेड़ काट दिए गए है।पूरे मामले में राजस्व और वन विभाग की चुप्पी ने इसे और गंभीर बना दिया है। जमीन दलालों और विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता की बात भी सामने आ रही है। विभागीय निष्क्रियता से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, जो वन भूमि पर कब्जा कर रहे हैं।बता दे कि सतरंगा मुख्य मार्ग में लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है। वहीं भू माफियों द्वारा जमीनों की हेराफेरी भी लगातार जारी है। उक्त क्षेत्रों में लगातार हो रही पेड़ो की कटाई कई सवाल खड़े कर रहे है। स्थानीय ग्रामीणों को जब पूरे मामले की जानकारी के सम्बंध में पूछा गया तो गांव के एक व्यक्ति द्वारा पेड़ो की कटाई करना बताया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज