अमसेना स्कूल की छात्राओं ने पंथी नृत्य में शानदार प्रस्तुति देकर राजा मोरजध्वज आरंग महोत्सव 2026 में सभी का मन मोह लिया।

आरंग त्याग, भक्ति और दानशीलता की पराकाष्ठा तथा भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट निष्ठा के प्रतीक, न्यायप्रिय शासक राजा मोरजध्वज जी की नगरी आरंग में “राजा मोरजध्वज आरंग महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन इनडोर स्टेडियम, आरंग में किया गया।

इस अवसर पर गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना (विकासखंड आरंग, जिला रायपुर) की छात्राओं ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के समक्ष भव्य एवं आकर्षक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें खूब तालियाँ व प्रशंसा प्राप्त हुई।
गुरु खुशवंत साहेब जी ने छात्राओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

मंच पर नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
छात्राओं के पंथी नृत्य का निर्देशन संस्था के प्राचार्य डॉ. दिलीप झा के मार्गदर्शन में भोजराम मनहरे एवं द्वारिका कुर्रे द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में दिनेश शर्मा (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, आरंग), डॉ. दिलीप झा (प्राचार्य), राजकुमार ओगरे (अध्यक्ष, शाला विकास प्रबंधन समिति), तिरिथ राम बांधे (संकुल समन्वयक, अमसेना), भोजराम मनहरे (व्यायाम शिक्षक), द्वारिका कुर्रे, श्रीमती कंचन ठाकुर एवं सुश्री दीपा दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज