समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं के निराकरण की समीक्षा

 

सुशासन तिहार, आवास, आयुष्मान एवं ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

मोबाइल नेटवर्क विस्तार, जल संरक्षण और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर रहा विशेष फोकस

खैरागढ़, । कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचाने तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण में निरंतर प्रगति बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने कहा गया। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग एवं हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत प्राप्त मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविरों में प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री नियमित रूप से करने तथा विभागवार प्रगति रिपोर्ट अद्यतन रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में नियद नेल्लानार 2.0 अभियान, दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क विस्तार, आयुष्मान कार्ड निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना तथा “कैच द रेन” अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा स्वामित्व योजना एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज