बिलासपुर बिल्हा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसी क्रम में बिल्हा विधानसभा के बरतोरी मंडल से चंद्रप्रकाश मोनू यादव को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश महामंत्री संगठन एवं जिला भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता द्वारा जारी आदेश में चंद्रप्रकाश यादव के नाम की घोषणा की गई।
नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों ने चंद्रप्रकाश ‘मोनू’ यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में बरतोरी मंडल में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य और तेज़ होगा।चंद्रप्रकाश यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।




