सावधान..! बालको क्षेत्र के बेला पहुंचा दंतैल हाथी, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट…

राजधानी से जनता तक| कोरबा| कोरबा वनमण्डल में दंतैल हाथी ने प्रवेश कर बालको वन परीक्षेत्र में लोगों को नुकसान पहुंचाना प्रारंभ कर दिया है। बीते दिन हाथी सतरंगा -अजगर बहार मार्ग में मौजुद रहा था, जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं देर रात हाथी ने पुनः मूवमेंट प्रारंभ करने के साथ चुइया भटगांव एवं परसखोला कक्ष में प्रवेश कर गया। रात भर वन विभाग की टीम द्वारा हाथी की निगरानी जारी रही।

बेला में दिखे पैरों के निशान

सुबह सुबह हाथी ने एक बार फिर मूवमेंट देते हुए चलना प्रारंभ कर दिया है, जो अब बालको के बेला क्षेत्र में विचरण कर रहा है। सुबह सुबह हाथी के पैरो के निशान खेतों में ग्रामीणों ने देखा है। आसपास के ग्रामों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लोगो को जंगलों में जानें से सख्त मना किया गया है।

बालको वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह जारी की है। उन्होने लोगों से अपील की है की अभी छाता सराई, अजगरबहार, दूधिटागर, बेला, दोनद्रो एवं आसपास के जंगल में खासकर न जाए।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज