सीआरपीएफ 65वीं बटालियन का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: कुल्हाड़ीघाट में जवानों और ग्रामीणों ने किया पौधारोपण

सीआरपीएफ 65वीं बटालियन का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: कुल्हाड़ीघाट में जवानों और ग्रामीणों ने किया पौधारोपण

मैनपुर (गरियाबंद):
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सीआरपीएफ 65वीं बटालियन द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान सीआरपीएफ जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने कंधे से कंधा मिलाकर फलदार पौधों का रोपण किया तथा उनकी पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाई।
‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लिया संरक्षण का संकल्प
देशव्यापी अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित होकर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जवानों और ग्रामीणों ने पौधरोपण के साथ-साथ इन वृक्षों को बचाने और इनकी देखरेख करने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों और बच्चों को किया गया जागरूक
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार ने बताया कि ग्राम कठवा सहित आसपास के क्षेत्रों में यह पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा, “इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और विशेष रूप से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराना है। ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आगे भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के प्रति उत्साह दिखाया।”
इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों, गांव के प्रमुखों, बच्चों और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही। जवानों की इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

Omkar Parvate
Author: Omkar Parvate

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज