देशभक्ति के रंग में रंगा सुकमा नगर, हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने दिया एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश
जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सुकमा मंडल द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। तिरंगे से सजे सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ निकली इस रैली से पूरा सुकमा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष किए।
तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। देशभक्ति गीतों के बीच रैली सुकमा नगर के विभिन्न मार्गों और गलियों से होकर गुजरी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे, तिरंगा यात्रा जिला संयोजक बलिराम नायक और सुकमा मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक का मार्गदर्शन रहा। वहीं कोरसा सन्नू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा जिला सह-संयोजक दिलीप पेद्दी एवं जी. साई रेड्डी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रैली में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह भदौरिया, विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, जिला उपाध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान, जिला मंत्री संजय सोढ़ी, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत बारठ, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगा मरकाम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोभन गंदामी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डमरू राम नाग, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष नक्का आनंद, जिला कार्यालय प्रभारी रामगोपाल राठौर, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक महेंद्र सिंह भदोरिया, जग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक प्रदेशी नाग एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह बैंस सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य राजकुमार कश्यप, मंडल महामंत्री जोगा बारसे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह नायक, राजेंद्र गुप्ता, मनोज मंडल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विक्रम सिंह देव, दशरथ नायक, सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रताप दास, सोशल मीडिया जिला शासन संयोजक रमेश कर्मा, खेमलाल सिंह, अनिल मांडवी, अमित कश्यप, अजय बघेल, मनोज पोडियम, इंद्र लाल सेठिया, इंद्रदेव मरकाम, अजय मरकाम, लच्छू मरकाम, मुन्नी मरकाम, उर्मिला मांडवी, अनिल सोढ़ी, हिड़मा मुचाकी, करण कश्यप, बुधराम मांडवी, संजय नूप्पो, नंदा मांडवी और हरीचंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
तिरंगा यात्रा ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। नगर के विभिन्न हिस्सों से निकली बाइक रैली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। रैली के माध्यम से नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तिरंगा यात्रा मंडल संयोजक प्रवीण बारसे तथा सह-संयोजक गोनेल शंकर और मुकेश जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ तिरंगा बाइक रैली उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






