सुकमा में डायल-112 सेवा का शुभारंभ, अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस सहायता

एसपी किरण चव्हाण ने दिखाई हरी झंडी, “नेक्स्ट जेन” तकनीक से लैस सेवा शुरू

जिला प्रमुख: नवीन दांदडें

राजधानी से जनता तक/सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन की डायल-112 फेस-2 “नेक्स्ट जेन” परियोजना के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय सुकमा में अत्याधुनिक डायल-112 आपातकालीन सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। बस स्टैंड सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने डायल-112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई सेवा के शुरू होने से जिलेवासियों को अब आपात स्थिति में पहले से अधिक तेज और प्रभावी पुलिस सहायता मिल सकेगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार, नगर पालिका अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि डायल-112 सेवा आमजन की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा के माध्यम से सड़क दुर्घटना, विवाद, अपराध, मारपीट, महिला सुरक्षा तथा अन्य आपात स्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी भय के डायल-112 का उपयोग करने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को डायल-112 की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और आधुनिक “नेक्स्ट जेन” तकनीक की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डायल-112 सेवा की प्रमुख विशेषताएं

आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता

आधुनिक “नेक्स्ट जेन” तकनीक आधारित सेवा

तेज रिस्पॉन्स और बेहतर मॉनिटरिंग व्यवस्था

कानून व्यवस्था मजबूत करने में सहायक

पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ाने की पहल

पुलिस विभाग के अनुसार, आने वाले समय में डायल-112 सेवा को सुकमा जिले के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी शुरू करने की तैयारी चल रही है। जिला पुलिस सुकमा ने कहा कि “जन सुरक्षा एवं त्वरित सहायता हेतु पुलिस सदैव तत्पर है।”

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज