सुशासन तिहार: 20 मई को गण्डई में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

 

नवीन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में होगा आयोजन

खैरागढ़, ।  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजन की मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मई को नगर पंचायत गण्डई स्थित नवीन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होगा।

विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। आमजन अपनी मांग, शिकायत एवं समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

शिविर के लिए चंद्रप्रताप सिंह को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9669763196 है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज