सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक, मंडल अध्यक्ष भगवानो बेहरा व कार्यकर्ताओं ने झाखरपारा केन्दूवन शिवालय में की पूजा-अर्चना 

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की स्मृति में देशभर में शिव भक्ति, सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग – प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल झाखरपारा में 10 जनवरी 2026 , दिन शनिवार को प्रातः

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आज पूरे देश में भगवान शिव की आराधना श्रद्धा एवं भक्ति भाव से की गई। ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर—जो भारत का प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है—के गौरवशाली इतिहास की स्मृति में देशभर के शिवालयों में शिवलिंग पर जल अर्पण कर पूजा-अर्चना की गई। यह पर्व उस स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है, जब मुगलों द्वारा ध्वस्त किए गए सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प और नेतृत्व में कराया गया था।

इसी तारतम्य में भाजपा मंडल झाखरपारा के अध्यक्ष ने केंदूवन स्थित शिव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी मंडल झाखरपारा के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

मंडल अध्यक्ष भगवानो बेहरा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण यह संदेश देता है कि भारत की सनातन परंपराएं अटूट हैं और किसी भी आक्रमण या विध्वंस से समाप्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पर्व नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल झाखरपारा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सीता राम यादव, पदुलोचन जगत – जिला उपाध्यक्ष, सदानंद यादव – मंडल उपाध्यक्ष, विनोद कुमार यादव महामंत्री, योगनिता मांझी महामंत्री सनत कुमार मांझी जिला उपाध्यक्ष अजजा, दुबराज यादव मंडी अध्यक्ष, चरण सिंह क्षेत्रपाल – मीडिया प्रभारी , खिरसिंधू यादव बुथ अध्यक्ष, लालसाय यादव, अरूण कुमार मरकाम, भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से देश व समाज की उन्नति की प्रार्थना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को राष्ट्रीय आत्मगौरव का प्रतीक बताया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज