स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख मिलने से तुकाराम वर्मा के जीवन में आई नई उम्मीद

जालबांधा समाधान शिविर में 86.06 वर्गमीटर भूमि का मिला अधिकार अभिलेख

ग्रामीणों को गांव में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण

खैरागढ़, । प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार-2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। इसी कड़ी में विकासखंड खैरागढ़ के जालबांधा में आयोजित समाधान शिविर ग्रामवासियों के लिए राहत और विश्वास का केंद्र बना।

स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम घुमर्रा निवासी 30 वर्षीय श्री तुकाराम वर्मा को 86.06 वर्गमीटर भूमि का अधिकार अभिलेख प्रदान किया गया, जिससे उनके लंबे समय से चले आ रहे इंतजार का सुखद अंत हुआ। अधिकार अभिलेख प्राप्त करते ही तुकाराम वर्मा के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से वे भूमि संबंधी दस्तावेज प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें अधिकार अभिलेख प्रदान किया गया। इससे अब उन्हें अपनी भूमि पर वैधानिक स्वामित्व का प्रमाण मिल गया है।

तुकाराम वर्मा ने कहा कि अधिकार अभिलेख मिलने से अब उन्हें भविष्य में शासन की विभिन्न योजनाओं, आवास सुविधा, बैंक ऋण एवं अन्य शासकीय लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव स्तर पर इस प्रकार के शिविर आयोजित होने से ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और समय के साथ आर्थिक व्यय की भी बचत होती है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज