हवा की दिशा बदलने से रायपुर में फिर बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी ठंड, 11 फरवरी से बारिश के आसार

राजधानी से जनता तक ।  रायपुर । राजधानी रायपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। इसके साथ ही तापमान में दिनोंदिन बढ़ोतरी देखी जा रही है।इसकी वजह से गर्मी भी तेजी से बढ़ रही है। हालांकि गुरुवार से हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से अगले दो-तीन दिनों बाद रायपुर सहित छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदलेगा। रात का मौसम थोड़ा नरम होगा। लेकिन बड़ा बदलाव अब संभव नहीं है।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 8 फरवरी को उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, इसके कारण न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना कम है।प्रदेश में दो – तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि मामूली गिरावट संभावित है। मौसम विभाग ने 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को प्रदेश का मौसम साफ था। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस था। यहां पिछली रात न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज