221 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, चावल महोत्सव और आवास दिवस का संयुक्त आयोजन

 

ग्रामीण विकास योजनाओं की दी गई जानकारी, जल संरक्षण कार्यों पर विशेष जोर

खैरागढ़, । खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की 221 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को ग्राम रोजगार दिवस, चावल महोत्सव एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। रोजगार दिवस के अवसर पर जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में “नवा तरिया आय जरिया”, आजीविका डबरी, निजी सोख्ता गड्ढा तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्यों को मिशन मोड में संचालित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के अंतर्गत अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इनमें समुदाय के लिए बोरवेल पुनर्भरण हेतु 205 रेत फिल्टर निर्माण कार्य, भू-जल संरक्षण के 20 कार्य, तालाब निर्माण एवं पुनरुद्धार के 395 कार्य, सरकारी एवं पंचायत भवनों में 103 वर्षा जल संचयन कार्य, 23 मिनी अंतःश्रवण टैंक निर्माण, 305 कृषि तालाब निर्माण, 21 गेबियन चेक डैम तथा 95 सिंचाई ओपन वेल निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा ग्राम पंचायतों में योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित करने तथा QR कोड स्कैन कर जानकारी प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रयास भी किए गए।

आयोजन के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जियो-टैगिंग तथा मांग आधारित नए कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा हुई।

जिला प्रशासन ने आयोजन को जनहितकारी एवं परिणाममुखी बताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज