24 अगस्त को छिंदगढ़ विकासखंड में मेगा आयुष्मान कैंप, 186 टीमें संभालेंगी मोर्चा

सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बनेगा

 

आयुष्मान कार्ड, 30 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

 

सुकमा। जिले में पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 24 अगस्त, सोमवार को छिंदगढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में मेगा आयुष्मान कैंप का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 186 टीमों को मैदान में तैनात किया गया है।

मेगा कैंप के दौरान सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस विशेष अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक पात्र परिवारों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना और उन्हें जरूरत के समय बेहतर एवं निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

30 गांवों में पहुंचेंगी 186 टीमें

जिला समन्वयक आयुष्मान कार्ड श्री अमृतेश ठाकुर ने बताया कि छिंदगढ़ विकासखंड के 30 गांवों में मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन गांवों में कुन्ना, मिचवार, डब्बा, पुसगुन्ना, कुंदनपाल, अधिकारीरास, पालेम, पेरमारास, कावराकोपा, चिड़पाल, कंकेपाल, टाहकवाड़ा, चियुरवाड़ा, टोंगरास, बोदरास, पेदारास, कुकानार, कोडरीपाल-2, सौतनार, कोकावाड़ा, गुम्मा, नेतानार, तालनार, गंजेनार, कवासीरास, उरमापाल, गुड़रा, मेखावाया, चिपुरपाल और केरातोंग शामिल हैं।

कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगी। प्रशासन द्वारा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बड़ी संख्या में टीमों की तैनाती की गई है, ताकि ग्रामीणों को कार्ड बनवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

प्रशासन की ग्रामीणों से अपील

जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे 24 अगस्त को अपने नजदीकी मेगा आयुष्मान कैंप में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना है।

आयुष्मान कार्ड जरूरत के समय उपचार संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में प्रशासन ने पात्र परिवारों से इस विशेष अभियान का लाभ उठाने और अपने परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज