8 मई को आमगांवघाट और नगर पंचायत छुईखदान में लगेंगे जनसमस्या समाधान शिविर

 

छुईखदान । राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

*8 मई को आमगांवघाट में जनसमस्या निवारण शिविर*

जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांवघाट में 8 मई को पंचायत परिसर के पास जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा।

आमगांवघाट क्लस्टर में ग्राम पंचायत नचनिया, भाजीडोंगरी, खादी, साल्हेवारा, सरईपतेरा, देवपुराघाट, सहसपुर, समनापुर, आमगांवघाट, गोलरडीह, जामगांव एवं सरोधी (साल्हेवारा) पंचायतों को शामिल किया गया है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे।

*नगर पंचायत छुईखदान के वार्ड क्रमांक 8 में भी 8 मई को शिविर*

सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत छुईखदान के वार्ड क्रमांक 8 में भी 8 मई को जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिकों की शिकायतों एवं मांगों का निराकरण किया जाएगा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित शिविरों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। जिले में 8 मई से 5 जून तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में क्लस्टरवार कुल 16 शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu