रेखचंद जैन जोशीले अंदाज में दिखे राहुल गांधी के संग

राजधानी से जनता तक । ब्यूरो:- भरत विहान दुर्गम । सोमवार को सूरजपुर जिले के तारा में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन से जोशीले अंदाज में मिले। तारा में राहुल गांधी का स्वागत करने वालों में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री शिव डहरिया, पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व सांसद खेलसाय सिंह, पूर्व विधायक पारसनाथ रजवाड़े समेत सैकड़ों प्रदेश व स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ग्रामीण शामिल थे। यह सभी न्याय यात्रियों का स्वागत करने दोपहर बाद से ही ग्राम तारा में एकत्रित हो गए थे। दोपहर पश्चात लगभग चार बजे जैसे ही राहुल गांधी का काफिला तारा पहुंचा, उनके स्वागत में डटे नेता व कार्यकर्ता उमड़ पड़े थे। इसी कड़ी में जगदलपुर के पूर्व विधायक श्री जैन भी अपने सहयोगियों परमजीत सिंह जसवाल, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह आदि के साथ मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज