जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के स्टेशन बनेंगे हाईटेक – सुनीता

राजधानी से जनता तक। अकलतरा। जांजगीर-नैला, चांपा और बाराद्वार स्टेशन जुड़े अमृत भारत योजना से जांजगीर-चांपा, 28 फरवरी। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के अकलतरा, जांजगीर नैला, चांपा जंक्शन और बाराद्वार रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत कायाकल्प किया जाएगा। भाजपा अजा मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले ने क्षेत्र की जनता की सुविधाओं के प्रति ध्यान देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

सुनीता पाटले ने बताया कि जांजगीर-नैला, अकलतरा, चांपा जक्शन और बाराद्वार रेलवे स्टेशन को लिफ्ट एक्सलेटर सहित स्टेशन को हाईटेक बनाया जाएगा। इसके अलावा अण्डरब्रिज व अण्डरपास भी बनाए जाएंगे। विगत दिवस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन के पुर्नविकास एवं अण्डरब्रिज के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। 2047 के विकसित भारत का विकसित रेल के अंतर्गत देश में रेल विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों की कड़ी में 554 स्टेशनों का पुर्नविकास कार्य किया जा रहा है। 1500 रोड अण्डरब्रिज-अण्डरपास का लोकार्पण किया जा रहा है। 2023 में इस योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के अकलतरा स्टेशन को शामिल किया गया था। अब जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाराद्वार, जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन और चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशनों में व्यापक प्रस्तावित विकास कार्य का शिलान्यास किया गया है।

आरओबी का होगा निर्माण

मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनीता ने बताया कि जांजगीर-नैला स्टेशन में 8.48 करोड़, चांपा स्टेशन में 8.11 करोड़ व बाराद्वार स्टेशन में 8.5 करोड़ की लागत से उन्नयन व आधुनिकीकरण के लिए कार्य किए जाएंगे। जांजगीर व सक्ती जिले में 46.428 करोड़ रुपए से बिर्रा फाटक में बने आरओबी तथा 7.81 करोड़ रुपए से जेठा फाटक में बने आरओबी का लोकार्पण, 75 करोड़ रुपए से बाराद्वार फाटक में आरओबी, 8.33 करोड़ रुपए से मिशन फाटक में आरओबी, 31.12 करोड़ रुपए से टेमर फाटक में आरओबी, 8.67 करोड़ रुपए से कमरीद फाटक में आरओबी, कापन फाटक में आरओबी 7.66 करोड़ रुपए से, अकलतरा के ग्राम खोंड़ में 11.54 करोड़ रुपए और लटिया फाटक में आरओबी 8.73 करोड़ से निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया है।

जांजगीर-नैला में बढ़ेगी सुविधाएं

पुर्नविकास के लिए मॉडल स्टेशन जांजगीर-नैला में रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएगी। आधुनिक सुविधाओं से वेटिंग हॉल, स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के डिजाईन तथा स्वरूप का उन्नयन किया जाएगा। रेलवे स्टेशन सिटी के दोनों ओर दूर तक सिटी सेंटर की तरह विकसित किया जाएगा। संस्कृति और समृद्ध विरासत के आकर्षण का केन्द्र बनेगा जांजगीर-नैला स्टेशन जहां यात्रियों की संख्या बढऩे के साथ रोजगार की संभावना विकसित होगी जिसका लाभ जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों को मिलेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज