जिले के उरगा- हाटी मुख्य मार्ग में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है, मामले की सूचना पुलिस को प्राप्त हो गई है। पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत उरगा- हाटी मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है, जहां अज्ञात वाहन ने ठोकर मारते हुए, दो युवकों को अपनी चपेट में लिया , जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, एवं सड़क लहू लुहान हो गई है। बहरहाल मामले की जांच में पुलिस जुड़ गई है, आरोपी चालक मौके से फरार है ।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




