गैस सिलेंंडर हुआ लीक, मां के साथ दो बच्चे झुलसे

राजधानी से जनता तक । दुर्ग । गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई, जिसमें मां और 2 बच्चे झुलस गए। पड़ोसियों ने महिला और बच्चों को आग से बचाया। उन्हें उपचार कि लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मोती चौक के पास आशा नायक रविवार की रात अपने घर में बच्चों के लिए दूध गर्म कर रही थी। गैस जलाने से पहले उसने ध्यान नहीं दिया कि सिलेंडर में लीकेज की समस्या है। उसने जैसे ही गैस ऑन की और दूध गर्म करने के लिए रखा आग पूरे सिलेंडर में फैल गई।
बताया जा रहा है कि महिला खुद को बचाती उससे पहले आग उसके दुपट्टे में लग गई। वहीं पर दोनों बच्चे भी खेल रहे थे। महिला ने मदद की गुहार लगाई। जब तक पड़ोसी वहां पहुंचते और महिला को बचाते आग उसके कपड़ों में लग गई थी। इससे उसका चेहरा, हाथ, पैर बुरी तरह झुलस गया। सुपेला अस्पताल में इलाज के बाद दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आग फैल जाने से महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन बच्चों की वजह से भाग नहीं पाई। खेल रहे बच्चे भी आग की लपट की चपेट में आ गए। इससे उनके हाथ और पैर झुलस गए हैं। पड़ोसियों ने महिला की आग बुझाने के बाद सिलेंडर से रेगुलेटर को बंद कर आग पर काबू पाया। इसके बाद एंबुलेंस से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज