एफ एल एन प्रशिक्षण हाई स्कूल कोटरीमाल

राजधानी से जनता तक । घरघोड़ा । रायगढ़ जिले में घरघोड़ा ब्लाक के हाई स्कूल कोटरीमाल में चार दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। घरघोड़ा ब्लाक को तीन जोन में बांटा गया है। सभी जोन में यह प्रशिक्षण गतिविधियां आधारित हो रही है। प्राथमिक खंड के शिक्षक इस प्रशिक्षण में बड़ी दिलचस्पी लेते दिखाई पड़ रहे हैं।यह प्रशिक्षण बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर आधारित है। इसमें कक्षा पहली से कक्षा तीसरी तक के बच्चों को पढ़ना कौशल, लिखना कौशल, मौखिक भाषा विकास यानि कि बोलना कौशल व सुनना कौशल हासिल होने अनिवार्य है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 यह कहती हैं कि बच्चों में तीन विकासात्मक लक्ष्य -(1) बच्चों के स्वास्थ्य व खुशहाली को बनाए रखना।

(2) बच्चों को प्रभावशाली संप्रेषक बनाना।

(3) बच्चों के उत्साह को बनाए रखना।

उपरोक्त तीनों लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सुनना, बोलना,पढ़ना व लिखना कौशल विकसित करने होंगे । इसके लिए शिक्षकों द्वारा आवश्यक योजनाएं व रणनीतियां बनाकर बेहतर शिक्षण गतिविधियां प्रशिक्षण में प्रदर्शित कर रहे हैं।

एफ एल एन प्रशिक्षण सर्वप्रथम दीक्षा एप पर संचालित हो रही थी। राज्य स्तरीय आनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है ।अब एफ एल एन का प्रशिक्षण आफलाइन चार दिनों तक चलेगी। जिसमें दो दिन भाषाई कौशल व दो दिन गणितीय कौशल पर आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों के अनुसार बच्चों में तर्क़ करना, संवाद करना,स्थानिक समझ , दैनिक जीवन में होने वाले आवश्यक समस्याओं को दूर कर पाना आदि आवश्यक कौशल बच्चों में विकसित करना हैं। इसके लिए सहायक शिक्षण सामग्री का उपयोग,रोल प्ले कराना, कहानियां सुनाना,पजल हल कराना, आवश्यक शिक्षण विधियों का प्रयोग करना व लाया जाना, आधुनिक तकनीक का प्रयोग करना , खेल गतिविधियां सुझाना आदि शामिल हैं।

एफ एल एन प्रशिक्षण से शिक्षकों को प्रशिक्षित करके सरकार द्वारा बच्चों में गुणवत्तापूर्ण व बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है । जिसमें बच्चों की मातृभाषा पर भी जोर दिया गया है।एफ एल एन प्रशिक्षण सभी शिक्षकों के लिए आवश्यक व अनिवार्य है जिससे उनमें कार्य करने की क्षमता का विकास व दक्ष हो जाएं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज