कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना

राजधानी से जनता तक|कोरबा| यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोरबा पुलिस की मुहिम जोर-शोर से जारी है। पुलिस ने अब तक कुल 1,107 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की है। यह संख्या 2022 में की गई कार्यवाहियों से 200% अधिक और 2023 की तुलना में 400% अधिक है।

 

इस अभियान के तहत, पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों से अब तक 1,10,70,000 रुपए का समन शुल्क वसूला है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के मुख्य मार्गों, चौक चौराहों पर विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।

 

वर्ष 2022 में कुल 529 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2023 में यह संख्या मात्र 265 थी। लेकिन इस साल केवल साढ़े पाँच महीनों में ही 1,107 मामलों पर कार्यवाही की गई है, जोकि पिछले वर्षों की तुलना में क्रमशः 200% और 400% अधिक है। सभी मामलों में न्यायालय ने प्रति व्यक्ति 10,000 रुपए का समन शुल्क लगाया है, जिससे अब तक 1,10,70,000 रुपए की वसूली हो चुकी है। कुछ मामलों में कार्यवाही अभी भी लंबित है।

 

कोरबा पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग की है। अभियान के तहत दो पहिया, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक और ट्रेलर की जाँच की गई। लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने और अपने करीबियों को भी ऐसा न करने की सलाह दी गई।

 

पुलिस ने अवैध कारोबार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने का संकल्प लिया है। संगठित अपराधों के खिलाफ भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

यह अभियान न केवल यातायात दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार साबित हो रहा है, बल्कि लोगों में भी जागरूकता बढ़ा रहा है कि कानून का पालन करना कितना आवश्यक है। कोरबा पुलिस की यह पहल सराहनीय है और उम्मीद है कि आने वाले समय में यह और भी प्रभावी साबित होगी।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज