विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर कोरबा कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ कार्यक्रम

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा जिले के कलेक्टर सभा कक्ष में आज 19 जून विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर वृहद रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

उक्त कार्यक्रम कोरबा कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सिकल सेल एनीमिया के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सिकल सेल के लक्षण के बारे में जानकारी एवं परामर्श दिया गया। बता दे कलेक्ट्रेट नवीन सभा घर में अयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के आधिकारी कर्मचारी भी उपथित रहे। तत्पश्चात कोरबा कलेक्ट्रेट कार्यालय से जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर सिकल सेल एनीमिया से लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।

world sickle cell day: दुनिया भर में हर साल 19 जून को वर्ल्ड सिकल सेल अवेयरनेस डे 2024′ मनाया जाता है। सिकल सेल रोग एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं में कमी आने लगती हैं। जिसे सिकल सेल एनीमिया के नाम से भी जाना जाता है। हर साल विश्व सिकल सेल दिवस 2024 को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों के बीच सिकल सेल डिसऑर्डर के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस रोग से पीड़ित लोगों को कई तरह के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। जिसमें दर्द, एनीमिया, संक्रमण या अन्य गंभीर समस्याएं शामिल हो सकती हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!
WhatsApp us