क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस,कहा ऐसे विधायक हमें पहली बार मिला है जो हर हप्ते उपस्थित होकर हमारी समस्याओं को सुनते है

जनदर्शन में आरंग विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी ने सुनी लोगो की समस्याएं-कई समस्याओं का किया त्वरित निराकारण

आरंग। विधायक बनने के बाद लगातार हर बुधवार को विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो के बीच अपने क्षेत्रीय कार्यलय आरंग में प्रत्येक बुधवार को जनताओं की समस्याएं सुनते है तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी देते है। इसी कड़ी में आज दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक लोगो के बीच रह कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनाव के बाद प्रति बुधवार को जनदर्शन कार्यक्रम होता है उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोगो की छोटी बड़ी समस्याओ का निराकारण किया जाता है।

वही इस सुविधा से आरंग विधानसभा वासियों की चेहरे पर भी मुस्कान है और साथ ही क्षेत्रवासियों ने कहां की ऐसे विधायक हमें पहली बार मिला है जो हर सप्ताह हमारी समस्याएं को ध्यान में रखकर हमारे बीच रहता है आज के जनदर्शन कार्यक्रम में टोटल 121 आवेदन प्राप्त हुए… इस अवसर पर आरंग क्षेत्र की जनमानस के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी विधायक मीडिया सलाहकार देवेन्द्र निराला ने दिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज