डिप्टी सीएम अरुण साव से चंद्रकांत तिवारी ने की भेंट

पामगढ़ । छ. ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सदस्य बनने के उपरांत भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने डिप्टी सीएम अरुण साव से सौजन्य की। चंद्रकांत तिवारी को छ. ग. शासन द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सदस्य का नवीन दायित्व सौंपा गया है, जिस पर चंद्रकांत ने डिप्टी सीएम अरुण साव के रायपुर स्थित आवास पर भेंटकर धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। डिप्टी सीएम साव ने पामगढ़ क्षेत्र का हाल चाल जाना, इस दौरान तिवारी ने पामगढ़ क्षेत्र के विकास से सम्बंधित समस्याओं को बिंदुवार अवगत कराया, जिस पर अरुण साव ने समस्याओं का निराकरण करने हेतु आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी भाजपा की सरकार चहुंमुखी विकास कराने के लिए संकल्पित है, मोदी की हर एक गारंटी पूरी होगी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि राजेंद्र शर्मा और डिप्टी सीएम अरुण साव काफी पुराने घनिष्ठ मित्र है, वे दोनों आपस में आत्मीयता से भेंट मुलाकात की। दोनों के बीच कुछ पुरानी यादें और नई बातों पर लंबी चर्चा हुई। राजेंद्र शर्मा और चंद्रकांत तिवारी ने डिप्टी सीएम को पामगढ़ आने का न्योता भी दिये, जिस पर डिप्टी सीएम साव मुस्कुराते हुए न्योता सहज स्वीकार भी किये।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज