KORBA: दर्री – सीएसईबी मुख्य मार्ग में हुआ सड़क दुर्घटना, टैंकर वाहन ने बाईक सवार को लिया अपनी चपेट में..

राजधानी से जनता तक|कोरबा| दर्री- सीएसईबी मुख्य मार्ग में भवानी मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना देखने को मिला, उक्त हादसे में इंडियन ऑयल की टैंकर वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, पूरे घटना क्रम में बाईक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है।

पुरा घटना क्रम मगंलवार की दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है जहा, दर्री- सीएसईबी मुख्य मार्ग में इंडियन ऑयल टैंकर क्रमांक सीजी 10 डीजे 9145 में बाइक सवार व्यक्ति वाहन क्रमांक सीजी 10 बी 2106 को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्ष दर्शन के मुताबिक टैंकर वाहन चालक काफी तेज गति में था जिसने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे घटनाक्रम में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाईक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल बाईक सवार को उपचार हेतु लेजाया गया है। जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पूरे घटना क्रम में बाईक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है।

वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है, जहां यातायात बहाल करने का कार्य जारी है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com