क्या ग्राम पंचायत में कोई सक्रिय कार्यकर्ता नहीं जो अन्य पंचायत से हाई जैक कर बनाया गया जन भागीदारी अध्यक्ष – डुमरिया।

क्या ग्राम पंचायत में कोई सक्रिय कार्यकर्ता नहीं जो अन्य पंचायत से हाई जैक कर बनाया गया जन भागीदारी अध्यक्ष – डुमरिया।

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सुरजपुर/भटगांव:– भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में कॉलेज के जन भागीदारी समिति के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है जो की जारी होने के बाद डुमरिया कॉलेज का जन भागीदारी अध्यक्ष पद विवादों में नजर आ रही है एक तरफ दबे जुबान से भाजपा के कार्यकर्ताओं से यह बात निकाल कर सामने आ रही है कि जो व्यक्ति बुंदिया हाई स्कूल में जन भागीदारी का अध्यक्ष है उसे डुमरिया कॉलेज का जन भागीदारी का अध्यक्ष कैसे नियुक्त कर दिया गया क्या सभी पद रमेश गुप्ता के लिए आरक्षित हैं जबकि रमेश गुप्ता बुंदिया का रहने वाला है कॉलेज डुमरिया में है जहां जनप्रतिनिधि के रुप में भाजपा समर्पित सरपंच है जबकि ओडगी और बिहारपुर कॉलेज में सरपंच को जन भागीदारी का अध्यक्ष बनाया गया है तो डुमरिया में भाजपा समर्पित सरपंच है उसे क्यों नहीं इस बात से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि दबी जुबान से विरोध कर रहे हैं।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं सरपंच पति डुमरिया वरुण कुमार मरावी का छलका दर्द जिसे उनके द्वारा सोसल मीडिया के भाजपा मंडल भटगांव 2024 के नाम से बने वाट्सएप ग्रुप में लिखा है की जब अन्य जगहों पर सरपंच को अध्यक्ष बनाया गया तो डुमरिया सरपंच को क्यों नहीं।

दबे जुबान यह निकल कर सामने आ रहा है की ओडगी और बिहारपुर में संचालित कालेजों में भाजपा समर्थित सरपंच को जन भागीदारी का अध्यक्ष बनाया गया है तो डुमरिया कॉलेज में डुमरिया के भाजपा समर्थित सरपंच चंचला मरावी को क्यों नहीं बनाया गया जहा भाजपा ग्राम पंचायत डुमरिया में स्थापित करने का पूरा श्रेय वरुण कुमार मरावी को जाता जो विपक्ष में रहते हुए भी डुमरिया कालेज के जन भागीदारी सदस्य रहे वही अब सत्ता में रहकर भी जन भागीदारी सदस्य रहेंगे।

क्या ग्राम पंचायत डुमरिया में ऐसा कोई सदस्य नहीं है उस लायक जो डुमरिया कालेज का जन भागीदारी अध्यक्ष बन सके और क्या भाजपा के नज़र में भी ऐसा कोई भी भाजपा का सदस्य नहीं है जिसे भाजपा डुमरिया कालेज का जन भागीदारी अध्यक्ष बना सके आखिर किन मजबूरियों में भाजपा को डुमरिया के सक्रिय सदस्य और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वरुण कुमार मरावी या फिर भाजपा समर्थित सरपंच चंचला मरावी को डुमरिया कालेज का जन भागीदारी अध्यक्ष न बनाकर दूसरे ग्राम पंचायत बुंदिया से हाई जैक कर एक भाजपा मंडल पदाधिकारी को लाकर जन भागीदारी अध्यक्ष बनना पड़ा जो व्यक्ति पहले से ही बुंदिया हायर सेकेंडरी स्कूल बुंदिया का जन भागीदारी अध्यक्ष है।

ग्रामीणों ने बताया कि आज जो कॉलेज डुमरिया में बना है उसका ले आउट जरही में हुआ था किन्तु वरुण कुमार मरावी के संघर्ष और ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियो के सहयोग से रायपुर तक अपना आवाज बुलंद किए हैं तब जाकर डुमरिया में कॉलेज बना है वही वरुण कुमार मरावी की पत्नी श्रीमती चंचला मराबी पिछले 10 वर्षो से सरपंच है जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिलता है, पार्टी हित के लिए सक्रिय होकर काम करते हैं जिनके वजह से भाजपा को डुमरिया से बढ़त मिलती है जिस व्यक्ति ने कालेज के लिए अपना तन मन धन समर्पित किया उसे ही शासन सत्ता आने पर तवज्जो न देना समझ से परे है या फिर भाजपा सत्ता में आने के बाद ऐसे संघर्षशील पदाधिकारी को किनारे लगाने के फिराक में है ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज