102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस में प्रसूता की हुई डिलीवरी, गूंज उठी किलकारी पढ़े पूरी खबर

राजधानी से जनता|कोरबा| शुक्रवार दिनाँक 13 सितम्बर2024 को प्रसव पीड़ा को उठते देख मितानिन रेशम बाई द्वारा 102 एम्बुलेंस को फोन किया गया , सुचना मिलने पर अजगरबहार लोकेशन 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस ग्राम भटगांव पहुंची जहां सुनीता कंवर 21 वर्षीय गर्भवती महिला को एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी गर्भवती महिला सुनीता कंवर पति मनोज कंवर को प्रसव दर्द बढ़ गया, इस दौरान 102 एम्बुलेंस (सी.जी 07 सी.पी. 2749)में नवजात का जन्म हुआ। 102 एम्बुलेंस के चालक भूपेंद्र कुमार चन्द्रा ने सुरक्षित प्रसव में योगदान दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं,इसके बाद मां और बच्चा दोनों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुईया में भर्ती कराया गया है।

एम्बुलेंस 102 अजगरबहार लोकेशन के चालक भूपेन्द्र कुमार चन्द्रा ने बताया कि कोरबा विकास खंड के ग्राम भटगांव के निवासी सुनीता कंवर पति मनोज कुमार कंवर 21 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर पर 102 एम्बुलेंस बुलाई गया था। बीच रास्ते में ही प्रसव पीड़ा अत्याधिक बढ गया। जिसके बाद एम्बुलेंस को सड़क किनारे खड़ी करके चालक भूपेन्द्र कुमार चन्द्रा ने अपनी सुझबुझ के साथ प्रसव कराने में योगदान दिया।

इसके बाद नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुईया में सुरक्षित भर्ती कराया।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज