ब्रेकिंग : शराब पीकर गाड़ी चलाने से भीषण हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; दो घायल पढ़े पूरी खबर

संभाजी नगर । महाराष्ट्र के संभाजी नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह शराब पीकर गाड़ी चलाना बताया गया है। वहीं हादसे का के वीडियो भी सामने आया है, जो वहीं बगल में मौजूद एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों कारों की आमने-सामने से हुई भीषण टक्कर हो देखा जा सकता है।प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के संभाजी नगर में विशाल चव्हाण नाम के ड्राइवर ने कृष्णा केरे को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने की इजाजत दे दी। वहीं कृष्णा केरे ने शराब भी पी रखी थी। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के शराब के नशे में धुत शख्स ने कार को हाई स्पीड में चलाया, जिसके बाद वह नियंत्रण खो बैठा। इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य कार में उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद लोग मौके पर भागकर पहुंचे। हालांकि इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है।हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम हादसे के बाद कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में शराब के नशे में गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने वाले दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस आगे की जांच कर रही है। घटना की वीडियो भी सामने आया है। हादसे का वीडियो घटना वाली जगह पर मौजूद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें दर्दनाक टक्कर देखी जा सकती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज