शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने पूर्व सेवा गणना को लेकर सौंपा ज्ञापन

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/:– छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सूरजपुर जिले के कलेक्टर एवम जिला शिक्षा अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपा है, शिक्षक मोर्चा के प्रदेश सह संचालक रंजय सिंह, जिला संचालक भूपेश सिंह, यादवेंद्र दुबे, विजय साहू ने बताया कि शासन द्वारा शिक्षक एलबी संवर्ग का संविलयन पूर्व मेवा की गणना नहीं किया जा रहा है जिससे इस संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों को अत्यधिक नुकसान हो रहा है कई शिक्षक खाली हाथ सेवानिवृत्त हो रहे है जो कदापि उचित नहीं हैं इन्होंने बताया कि शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा से माननीय मुख्यमंत्री मुख्यसचिव शिक्षा सचिव सहित अन्य को मोदी को गांटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर समस्त एलबी संवर्ग को क्रमोन्नति प्रदान करने, पुनरीक्षित वेतनमान का 1.86 से गुणाक कर वेतन निर्धारण करने, पूर्व सेवा की गणना करते हुए पेंशन इत्यादि का भुगतान करने के साथ ही 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन को को सीमा को कम कर 20 वर्ष करने, उच्च न्यायालय के डबल बेंच के निर्णयानुसार सभी को क्रमोन्नति प्रदान करने, शिक्षक कर्मचारियों को केंद्र के समान देय तिथि से महगाई भत्ता प्रदान करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है जिसमें ये पांच सूत्रीय मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इस दौरान चंद्र विजय सिंह, सुरविंद गुर्जर, रमेश जायसवाल मुकेश जायसवाल, गौतम शर्मा, अंकित कोसरिया, मिथिलेश पाठक, चंद्रदेव चक्रधारी, नागेंद्र सिंह, महेंद्र राजवाड़े इत्यादि उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज