थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा सरपंच को 10 लाख रुपए का सीसी रोड स्वीकृति हुआ है कहकर, फोन कर पैसे की कमीशन मांग करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी दिनेश अजगल्ले उम्र 36 साल निवासी ग्राम छोटेखैरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल पता प्रभात चौक बिलासपुर

 आरोपी के विरूद्ध धारा 318(4),319(2),62 BNS. के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

राजधानी से जनता तक । बलौदा । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा सरपंच द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 16.10.2024 को एक व्यक्ति मोबाईल धारक द्वारा फोन कर अपने आप को जिला कलेक्टर बताकर ग्राम पंचायत चारपारा में 10 लाख रुपया का सीसी रोड स्वीकृति हुआ है। जिसका कमीशन 10% करीबन 01 लाख लगेगा कहकर मांग किया और स्वीकृत राशि एक सप्ताह में आपके खाते में आ जायेगा कहने लगा की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 371/24 धारा 318(4),319(2),62 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक (IPS) जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा मोबाइल धारक आरोपी का पतासाजी की जा रही थी। सायबर सेल जांजगीर की मदद से तकनीकी सहायता से मोबाईल धारक आरोपी दिनेश अजगल्ले का बिलासपुर तरफ होना पता चलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को बिलासपुर से पकड़ा जिसको पुछताछ करने पर जूर्म स्वीकार करने एवं घटना में प्रयुक्त एक मोबाईल को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.10.2024 को न्यायिक रिमांड भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे उनि. राजेश कुमार शाह थाना बलौदा एवं सायबर सेल जांजगीर व थाना स्टाफ बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज