थाने में युवक की मौत पर राजनीति, कांग्रेस ने लगाए पुलिस पर आरोप बलरामपुर में थाने के अंदर युवक की मौत के बाद राजनीति गर्मा गई है, शनिवार को दीपक बैज ने गंभीर आरोप लगाएं

थाने में पथराव के मामले में FIR दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सरगुजा/बलरामपुर:– छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोतवाली थाने के लॉकअप में स्वास्थ्यकर्मी की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बलरामपुर की घटना ने पूरे प्रदेश में झकझोर कर रख दिया है। यह पूरी घटना लोहारीडीह की घटना से मिलती जुलती है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री सहित विधायक बलरामपुर पहुंच कर यहां परिवार सेवसभी बिंदुओं पर चर्चा किए।आत्म हत्या नहीं युवक की हत्या की गई – दीपक बैज

पुलिस कस्टडी में गुरूचरण मंडल की मौत के तीसरे दिन शनिवार को बलरामपुर के संतोषी नगर में मृतक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे दीपक बैज ने आरोप लगाएं कि युवक ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है वही इधर प्रदेश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लागातार अराजकता का माहौल निर्मित हो चुका है। प्रदेश में शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में मानव द्वंद की स्थिति निर्मित हो गई है

बलरामपुर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

थाने में पथराव और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। हमला करने वाले के खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। थाने पर हमला करने वालों के खिलाफ धारा 132, 221, 121 (I), 296, 115(2), 126(I), 351 (3), 324(4), 190, 191(I), 191 (2), 195(I) बीएनएस और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब सीसीटीवी वीडियो और फोटो के आधार पर हमला करने वाले की पहचान की जाएगी। बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है।

युवक का परिवार ने किया अंतिम संस्कार

मृतक गुरुचंद मंडल का शनिवार को एसडीएम की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया, फिलहाल पूरे गांव से पुलिस को ग्रामीणों की मांग से हटाया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज